डायल 112 इमरजेंसी सेवा के जून 2026 के प्रदर्शन में जळगांव पुलिस ने नाशिक परिक्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। सबसे तेज़ फाइनल रिस्पॉन्स टाइम दर्ज करते हुए जळगांव पुलिस ने औसतन 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन किया।
जून 2026 के दौरान जळगांव पुलिस को डायल 112 पर कुल 2,848 इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुए, जिनका त्वरित और प्रभावी ढंग से निस्तारण किया गया।
नाशिक परिक्षेत्र के जिलों का फाइनल रिस्पॉन्स टाइम इस प्रकार रहा:
जळगांव – 7 मिनट (प्रथम)
नंदुरबार – 8 मिनट 33 सेकंड
धुळे – 8 मिनट 39 सेकंड
नाशिक ग्रामीण – 10 मिनट 09 सेकंड
अहिल्यानगर – 14 मिनट 19 सेकंड
यह उपलब्धि दर्शाती है कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में जळगांव पुलिस लगातार प्रभावी और सराहनीय कार्य कर रही है। हाल के समय में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से जहां अपराधियों में कानून का भय बढ़ता दिखाई दे रहा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत हुआ है। त्वरित कार्रवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था और बेहतर रिस्पॉन्स सिस्टम के कारण जळगांव पुलिस का प्रदर्शन पूरे नाशिक परिक्षेत्र में सबसे बेहतर रहा है।
