जलगांव में गुरुवार सुबह 5:00 बजे आस्था, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। जलगांव साइकलिंग ग्रुप के सैकड़ों सदस्य भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए साइकिल से पंढरपुर वारी पर रवाना हुए।
यह यात्रा इसलिए भी विशेष रही क्योंकि जलगांव की महापौर दीपमाला कालेपहली बार साइकिल से पंढरपुर वारी में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि जलगांव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी महापौर ने साइकिल से पंढरपुर की यात्रा शुरू की है।
जलगांव साइकलिंग ग्रुप लगातार चौथे वर्ष इस अनूठी पहल का आयोजन कर रहा है। यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना है।
रवाना होने से पहले महापौर ने कहा कि वे भगवान विठ्ठल से जलगांव शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करेंगी। सुबह के समय रवाना हुए सैकड़ों साइकिल यात्रियों के चेहरों पर उत्साह, भक्ति और ऊर्जा साफ दिखाई दे रही थी।
