उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शिक्षिका रिया ज्वेलरी खरीदने के लिए एक शोरूम गई थीं। प्यास लगने पर पास की दुकान से कथित तौर पर सीलबंद पानी की बोतल मंगाई गई। आरोप है कि बोतल पीने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिया बोतल से पीने के तुरंत बाद दर्द से परेशान होती दिखाई देती हैं। दुकानदार का दावा है कि बोतल सीलबंद थी और कंपनी से आई थी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि मामला सप्लाई चेन में लापरवाही का है या बोतल से किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई थी।