जलगांव शहर में कई होटलों, ढाबों, चाय की दुकानों और सड़क किनारे चल रहे खाद्य प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का कथित रूप से व्यवसायिक उपयोग किए जाने की चर्चा है। व्यावसायिक सिलेंडर आसानी से उपलब्ध होने के बावजूद कई कारोबारी लागत कम करने के लिए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि ऐसा हो रहा है, तो यह नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा सकता है। स्थानीय लोगों ने जिला आपूर्ति विभाग से इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।