महाराष्ट्र के नाशिक के इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार (17 जुलाई) रात करीब 10:45 बजे एक 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान वैष्णवी आवारे के रूप में हुई है। घटना बैंक ऑफ महाराष्ट्र (राजसारथी सोसायटी के पास) स्थित एक पार्क के नजदीक हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वैष्णवी इस इलाके में पीजी (Paying Guest) में रह रही थी। शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची