राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात से नागपुर की ओर जा रहा कंटेनर GJ-06-BT-8845 चालक का नियंत्रण खोने के कारण पलट गया। हादसे के बाद कंटेनर में भरे ज्वलनशील और विषैले रसायन ऑर्थो-नाइट्रोटोल्यून (ONT) का रिसाव शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन दल, क्रेन, एम्बुलेंस तथा पुलिस बल को तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।

राहत की बात यह है कि कंटेनर सड़क से नीचे पलटा है, इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिलहाल सामान्य रूप से जारी है।

ऑर्थो-नाइट्रोटोल्यून (ONT) एक औद्योगिक रसायन है, जिसका उपयोग रंग (डाई), रबर रसायन, कृषि रसायन तथा दवा निर्माण में कच्चे माल के रूप में किया जाता है। यह एक विषैला रसायन है, इसलिए प्रशासन ने लोगों से दुर्घटनास्थल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।