जलगांव जिला कृषि औद्योगिक सर्व सेवा सहकारी संस्था मर्यादित, विसनजी नगर की वार्षिक सर्वसाधारण सभा उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभा की शुरुआत दिवंगत देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों, जवानों, संस्था के दिवंगत सदस्यों और कर्मचारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

सभा में पणन महासंघ के राज्य अध्यक्ष तथा संस्था के चेयरमैन रोहित दिलीपराव निकम ने संस्था की आर्थिक वर्ष की कार्यप्रगति और उपलब्धियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, संचालक मंडल और सभासदों की तत्परता एवं मेहनत के कारण संस्था प्रगति कर रही है। भविष्य में सभासदों के हित को ध्यान में रखते हुए नए-नए उपक्रम शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्था को मार्गदर्शन और सहयोग देने वाले विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सहकार क्षेत्र के अधिकारियों, संचालक मंडल और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभा में बड़ी संख्या में सभासद, हितचिंतक, संचालक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।