जलगांव के मन्यारखेडा क्षेत्र में रिलायंस कंपनी के सामने सड़क पर 15 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे एक युवक बेहोशी की अवस्था में मिला था। युवक की पहचान सुनील हिरामन बारेले, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
मन्यारखेडा के पुलिस पाटील ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस क्रमांक MH-14-PL-1079 से सुनील बारेले को रात करीब 9:30 बजे सिविल अस्पताल, जलगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, युवक ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान 25 सितंबर 2026 को रात 12:48 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद जलगांव शहर पुलिस थाने में अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
मृतक के परिजनों और वारिसों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। किसी व्यक्ति को सुनील हिरामन बारेले के संबंध में जानकारी हो तो संबंधित पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।