देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर की शाखाओं में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में जलगांव में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बैंक की ओर से ग्राहकों को पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर संदीप माली, डिप्टी रीजनल मैनेजर के.पी. शर्मा, RAPC हेड भावेश जकारिया, चीफ मैनेजर विमलेश कुमार वर्मा, महाबल शाखा प्रबंधक योगेश नागे, भूषण येवलेकर, सौरव निनामा, निलेश सिपलाकर सहित बैंक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

रीजनल मैनेजर संदीप माली ने कहा कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।