महाराष्ट्र के सावळघाट में एक भीषण सड़क हादसे में ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने आगे चल रही इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग सप्तशृंगी देवी के दर्शन कर गुजरात के सिलवासा लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।
