उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सिपाही की पत्नी से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
