भारी बाढ़ और मलबे के बीच एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में कई लोग फंस गए। सुरंग के अंदर चारों तरफ कीचड़ और मलबा भर जाने से रेस्क्यू टीम के लिए अंदर पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया।
सामने आए वीडियो में सेना के जवान कीचड़ से भरी सुरंग में रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों ने फंसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें एक-एक करके बाहर निकालने की कोशिश की। सेना के मुताबिक, सुरंग के प्रवेश और निकास का रास्ता तलाशना भी बेहद चुनौतीपूर्ण था।
इस भीषण बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। वहीं करीब 30 से 35 किलोमीटर का इलाका और एक प्रमुख सड़क भी बाढ़ में बह गई। इसके अलावा एक और बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया है।
