राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ कार्य करने वाली ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन ने सामाजिक कार्यकर्ता योगेश भास्कर पाटील को उत्तर महाराष्ट्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 28 मार्च 2026 से 30 मार्च 2028 तक के कार्यकाल के लिए की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने यह नियुक्ति करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली धोखाधड़ी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा उनके न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से योगेश भास्कर पाटील को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जलगांव निवासी योगेश भास्कर पाटील लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति की जानकारी महाराष्ट्र शासन के संबंधित विभागों, सचिवों, सह सचिवों, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।
योगेश भास्कर पाटील अब उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उनका कार्यालय 142/2, गुलमोहर हाउसिंग सोसायटी, गिरणा पंपिंग रोड, जलगांव में रहेगा, जहां से वे उपभोक्ताओं की शिकायतों और समस्याओं पर काम करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों के स्तर पर उनका अभिनंदन किया जा रहा है। योगेश भास्कर पाटील वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप पाटील के भाई हैं तथा चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रा. चंद्रकांत सोनवणे के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।