उत्तर प्रदेश के कैराना में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू कराया। एक्स-रे में गोवंश के पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे झज्जर रेफर किया गया। इस दौरान गौरक्षा दल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ बैलगाड़ियों में पहले से घायल गोवंशों से काम कराया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित बैलगाड़ी चालकों को फटकार लगाते हुए घायल गोवंशों का तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए।