प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए। उनकी यह राजनीतिक यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुई थी।

इस ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश से देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने राष्ट्र की निरंतर प्रगति और कल्याण की प्रार्थना भी की।
25 वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के निरंतर नेतृत्व पर प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी।
भाजपा और उसके नेताओं ने इस अवसर को ‘25 Years of Seva’ के रूप में रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री ने भी इस अवसर पर जनता के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।