मध्य प्रदेश के उमरटी क्षेत्र में जळगांव पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 2 बजे बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते ने किया।
ऑपरेशन में करीब 50 पुलिस अधिकारी और 300 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। भारी पुलिस बल ने इलाके में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई।
ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस की सभी टीमें सुरक्षित रूप से चोपडा लौट आई हैं। फिलहाल इस अभियान में क्या बरामद हुआ या किन लोगों की तलाश की जा रही थी, इसे लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
तस्वीरों में बड़ी संख्या में पुलिस वाहन, ग्रामीण क्षेत्र में तलाशी लेते अधिकारी तथा रात के समय चलाए गए अभियान की झलक दिखाई दे रही है, जो इस ऑपरेशन के व्यापक स्तर को दर्शाती है।
